Thursday, October 29, 2026
HomeLatest NewsDelhi के प्रशांत विहार में धमाके के एक दिन बाद निजी स्कूल...

Delhi के प्रशांत विहार में धमाके के एक दिन बाद निजी स्कूल को मिली बम की धमकी, कैंपस को कराया गया खाली

नई दिल्ली, प्रशांत विहार इलाके में धमाके के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी में एक निजी स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में गहन तलाशी के बाद धमकी महज अफवाह साबित हुई.

ई-मेल के जरिए दी गई बम की धमकी

एक अधिकारी के अनुसार, ईमेल के जरिए बम की धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस की तरफ से सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर सूचना मिली. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता और डीएफएस के कर्मचारियों ने स्कूल के पूरे परिसर की जांच और तलाशी ली.

धमकी निकली अफवाह

अधिकारी ने बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी अफवाह साबित हुई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि रोहिणी में गुरुवार को PVR प्रशांत विहार के पास कम तीव्रता का धमाका हुआ था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image