Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsRaisina Dialogue 2024: ग्रीक के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस ने PM Modi से...

Raisina Dialogue 2024: ग्रीक के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस ने PM Modi से मुलाकात के बाद कही यह बड़ी बात,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस बुधवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे. ग्रीक के प्रधानमंत्री का ये भारत दौरान काफी अहम माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीक के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया है. वहीं राष्ट्रपति भवन में ग्रीक के प्रधानमंत्री के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. नई दिल्ली पहुंच कर किरियाकोस मित्सोटाकिस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

Image Source : PTI

भारत आना मेरे लिए सौभाग्य की बात- मित्सोटाकिस

मित्सिताकिस ने कहा, कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री की ग्रीस यात्रा के अनुरूप, आधिकारिक राजकीय यात्रा पर भारत आना सौभाग्य की बात है. ग्रीस के लिए, हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी विशेष महत्व रखती है और हमें न केवल विभिन्न विषयों, राजनीतिक परामर्श, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा, बल्कि हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच हमारे आर्थिक जीवन को बढ़ावा देने का भी अवसर मिलेगा. इसलिए यहां होना वास्तव में सौभाग्य की बात है और मैं वास्तव में प्रधानमंत्री के रूप में हमारे बीच होने वाली चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं.

Image Source : PTI

रायसीना डायलॉग में हैं मुख्य अतिथि

मित्सोटाकिस मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे.केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एयरपोर्ट पर ग्रीस के पीएम का स्वागत किया. विशेष रूप से, मित्सोटाकिस आज से शुरू होने वाले तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग 2024 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता हैं.मित्सोटाकिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है.

Image Source : PTI

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular