Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentBhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में नजर आएगी ये मिस्ट्री गर्ल?...

Bhool Bhulaiyaa 3: ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएगी ये मिस्ट्री गर्ल? कार्तिक ने अभिनेत्री का चेहरा छिपा पूछा सवाल,फोटो देख फैंस एक्साइटेड

कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों का नाम चर्चा में है.लेकिन, अब अभिनेत्री का चयन हो गया है. आज कार्तिक आर्यन ने तस्वीर साझा की है.लेकिन, कार्तिक ने लीड एक्ट्रेस की तस्वीर काफी रहस्यमयी अंदाज में साझा की है. उन्होंने अभिनेत्री का चेहरा छिपाकर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा है. एक्टर की इस पहेली में दर्शक उलझ गए हैं. हालांकि, कुछ दर्शकों ने इसे तृप्ति डिमरी की तस्वीर बताया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि तृप्ति फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी.

भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने सुलझाई कार्तिक आर्यन की Puzzle

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3) ने तो फैंस को पजल के रूप टास्क दिया. लेकिन लोगों ने मिनटों में इस भूल भुलैया को सुलझा दिया. आधी शेयर की तस्वीर को फैंस ने फटाफट पूरा करके सोशल मीडिया पर शेयर कर डाला है. अधिकांश यूजर्स कह रहे हैं कि ये तृप्ति डिमरी हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘भाई यार तृप्ति को क्यों ले लिया?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस बार मंजुलिका को तृप्ति डिमरी मिलेगी’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमें पता चल गया, ये तृप्ति हैं’. हालांकि, कार्तिक ने एक और पोस्ट साझा कर कहा, ‘काफी गलत जवाब आ रहे हैं, फिर से अनुमान लगाइए’.

‘भूल भुलैया 3’ वर्ष 2007 में आई अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ की तीसरी कड़ी है. इसका दूसरा पार्ट यानी ‘भूल भुलैया 2’ वर्ष 2022 में आई.इसमें अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.अब दर्शकों के बीच ‘भूल भुलैया 3’ पहुंचने वाली है. दूसरे पार्ट में विद्या बालन भी नजर नहीं आई थीं.लेकिन, ‘भूल भुलैया 3’ में उनकी एंट्री हो चुकी है.

माधुरी भी आएंगी डराने

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि माधुरी दीक्षित भी फिल्म में नजर आएंगी. वह इसमें दूसरी भूतनी का किरदार निभाएंगी यानी रूह बाबा की मंजुलिका और माधुरी के किरदार से टक्कर होगी.माधुरी को अब तक ऐसे रूप में नहीं देखा है तो फैंस को अब माधुरी के हॉरर लुक को देखने का इंतजार है.

ये फिल्म इस साल दिवाली पर दस्तक देगी.अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ में तृप्ति के होने की खबर से कुछ दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है.बता दें कि बीते वर्ष तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए. उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहा जाता है. इस फिल्म के बाद तृप्ति की लोकप्रियता में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है.हालांकि मेकर्स या कार्तिक आर्यन की तरफ से तृप्ति डिमरी का नाम बतौर लीड एक्ट्रेस ऑफिशियल नहीं किया गया है. बता दें, बीते हफ्ते कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली विद्या बालन की वापसी ‘भूल भुलैया 3’ में अनाउंस की थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image