Tuesday, July 28, 2026
HomeIndiaराहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- प्रधानमंत्री ने ‘बलात्कारियों का बचाव करने...

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- प्रधानमंत्री ने ‘बलात्कारियों का बचाव करने वाले’ को बनाया शिक्षा मंत्री

राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के आंदोलन के बाद गलत व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया। लोकसभा में प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर हंगामा हुआ। सरकार ने आरोपों को निराधार बताया और माफी की मांग की, जबकि प्रियंका ने दावों के सत्यापन की बात कही।

Rahul Gandhi News : नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर युवाओं के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जो ‘‘बलात्कारियों का बचाव करने वाला है। उन्होंने लोकसभा में पार्टी सदस्य प्रियंका गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिलकीस बानो मामले में दोषियों को जमानत मिलने से संबंधित एक अखबार में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए लोकसभा में जोशी को लेकर कुछ टिप्पणी की थी, जिसे कार्यवाही से हटा दिया गया। इसके बाद संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, देश में शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर युवाओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया है, जो बलात्कारियों का बचाव करता है।

इससे अधिक शर्मनाक बात नहीं हो सकती कि कोई व्यक्ति बलात्कारियों को संरक्षण दिए जाने की वकालत करे और वही आज देश का शिक्षा मंत्री हो। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का कदम अजीब है। उनके मंत्रिमंडल में इतने लोग हैं, वह किसी को भी शिक्षा मंत्री बना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों का बचाव करता है।’’

प्रियंका गांधी ने जब लोकसभा में इस विषय का उल्लेख किया कि तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने आपत्ति जताई और इसे शिक्षा मंत्री के खिलाफ निराधार तथा आपत्तिजनक टिप्पणी बताया। सदन में इस मुद्दे पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नये शिक्षा मंत्री के संबंध में की गई टिप्पणी चरित्र हनन है और बिना सत्यापन के इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रियंका गांधी अपने आरोपों को सत्यापित नहीं कर सकतीं तो उन्हें सदन से क्षमा मांगनी चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बिना तथ्यों के इस तरह की बातें सदन में नहीं कही जानी चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा इस तरह कोई भी आरोप लगाकर बच नहीं सकतीं। उन्होंने मांग की कांग्रेस सांसद सदन से माफी मांगें और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह उचित माध्यम से सदन में अपनी बात सत्यापित करेंगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image