Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsधौलपुर को 177 करोड़ की सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों...

धौलपुर को 177 करोड़ की सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धौलपुर के राजाखेड़ा में 177 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसान, युवा, महिला और मजदूरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही धौलपुर के लिए सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल और कृषि से जुड़ी कई नई विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

Dholpur News : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को साकार करते हुए राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार किसान, युवा, महिला और हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि सरकार धौलपुर जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। विगत ढाई साल में धौलपुर जिले में लगभग दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। हम जनता की सुनते हैं इसलिए ना तो काम की कमी है और ना ही बजट की। 

मुख्यमंत्री मंगलवार को धौलपुर के राजाखेड़ा की फूलपुर ग्राम पंचायत में लोकार्पण-शिलान्यास समारोह एवं जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 177 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 155 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का लोकार्पण तथा 21 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

प्रदेश में हर वर्ग का हो रहा सर्वांगीण विकास

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता को पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवा रही है। किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के साथ ही तीन हजार रुपये अतिरिक्त देने का काम किया है। वहीं, आज किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। साथ ही, 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, आईजीएनपी, गंगनहर, देवास, सोम कमला अंबा, माही बांध जैसी विभिन्न परियोजनाओं के जरिए प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए जा रहे हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य की राह प्रशस्त कर रही है। सिर्फ ढाई वर्ष में ही 1 लाख 78 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात मिली है। वहीं, 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है तथा 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। साथ ही, निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान का संकल्प साकार हो रहा है। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सशक्त एवं समृद्ध करने का काम विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही, महिलाओं, युवाओं सहित प्रत्येक वर्ग के सपनों को साकार किया जा रहा है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाया गया है।

इन विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मनियां में 101 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी जीएसएस तथा संबंधित लाइनों का निर्माण

जारह में 33/11 केवी क्षमता के नए सब-स्टेशन की स्थापना

लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से राजाखेड़ा तथा सरमथुरा में एफएसटीपी 

बसई नवाब और सरमथुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 

बसई नवाब और कंचनपुर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना 

बाड़ी में साढ़े तेरह करोड़ रुपये से अधिक की लागत से राम सागर मध्यम सिंचाई परियोजना का पुनर्निर्माण कार्य 

राजाखेड़ा के नागर-मीठावली में साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से एनिकट निर्माण

सोने का गुर्जा में पुलिस थाना और बिजौली, सेवर एवं झिरी में पुलिस चैकी निर्माण 

इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास 

सरमथुरा में 14 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पार्वती बांध के पुनर्निर्माण कार्य 

धौलपुर में पौने सात करोड़ रुपये की लागत से जिला औषधि भंडार निर्माण

धौलपुर में उपनिदेशक उद्यानिकी विभाग के कार्यालय भवन निर्माण

मुख्यमंत्री ने धौलपुर जिले के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं

फूलपुर के खेल मैदान में ढाई करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य 

15 करोड़ रुपये की लागत से राजाखेड़ा में मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण 

पार्वती नदी पर 15 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण 

राजाखेड़ा में कृषि उपज मंडी के लिए 37 बीघा भूमि का आवंटन 

रहनावाली और लाठवाली माता मंदिरों का 10 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णाेद्धार 

सैंपऊ के कौलारी में नया आयुर्वेद औषधालय 

पार्वती बांध से सैंपऊ तक जाने वाली नहर के दोनों तरफ पानी निकासी की समुचित व्यवस्था

बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड संख्या एवं सुविधा विस्तार

सलेमपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image