Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान के जिस होटल में कांग्रेस के मंत्री और विधायक ठहरे थे...

राजस्थान के जिस होटल में कांग्रेस के मंत्री और विधायक ठहरे थे उस होटल मालिक और खनन कारोबारी के यहां ईडी के छापे

जयपुर : राजस्थान में फिर एक्टिव हुई ED,बताया जा रहा है कि प्रदेश के खनन कारोबारी और प्रदेश की स्वर्ण नगरी के नाम से प्रसिद्ध जैसलमेर की प्रसिद्ध विख्यात सूर्यगढ़ होटल के मालिक के राजस्थान और दिल्ली सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ आज प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने छापे डाले हैं,ED की टीम लगातार पड़ताल में जुटी हुई है,जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ होटल के मालिक और प्रदेश के प्रमुख खनन व्यवसायी मेघराज सिंह के जयपुर और दिल्ली सहित अन्य ठिकानों पर आज सवेरे प्रवर्तन निदेशालय की अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापे डालकर जांच पड़ताल शुरू की है। टीम में राजस्थान की टीम सहित अन्य राज्यों की टीम के अधिकारी भी शामिल है,बताया जा रहा है कि जयपुर में वैशाली नगर 22 गोदाम सहित अन्य ठिकानों पर जांच पड़ताल चल रही है।
राजस्थान में तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आए सियासी संकट के समय कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों को मेघराज सिंह की जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ होटल में ही ठहराया गया था।

छापेमारी के दौरान मेघराज सिंह नहीं मिले

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की छापेमारी के दौरान मेघराज सिंह नहीं मिले। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने उन्हें परिवार से बुलाने को कहा है। पर अभी तक वे ईडी के सामने नहीं आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी के पास जानकारी है कि ये लोग खान विभाग के अधिकारियों को कैश में रिश्वत दिया करते थे। किसी भी प्रकार का रिश्वत का पेमेंट ऑनलाइन नहीं होता था। ग्रुप के कुछ लोग खान विभाग में संविदा पर काम कर रहे हैं। जो विभाग की सभी गतिविधियों के बारे में समय-समय पर ग्रुप को अपडेट किया करते थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image