Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान से सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन,जानें इस...

राजस्थान से सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन,जानें इस दौरान कौन-कौन रहा मौजूद ?

जयपुर : राजधानी जयपुर में बुधवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस ने सोनिया के नामांकन को पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया है। सोनिया ने नामांकन से पहले विधानसभा की ना पक्ष की लॉबी में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की, सोनिया गांधी को नामांकन फार्म भरवाने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जयपुर पहुंचे. पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उनके प्रस्तावक बने।

लोकसभा से पहले राज्यसभा की सीटों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से भी 3 और नामों का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस ने राजस्थान से सोनिया के अलावा बिहार से डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह,हिमाचल प्रदेश से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने भी घोषित किए दो उम्मीदवारों के नाम

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी बुधवार को राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। ताजा सूची के अनुसार, भाजपा ने मध्य प्रदेश से एल मुरुगन और ओडिशा से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले एमपी से भाजपा ने माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज के नाम का भी ऐलान किया था ।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image