Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentएकता कपूर ने अनाउंस की लव सेक्स और धोखा 2 की रिलीज...

एकता कपूर ने अनाउंस की लव सेक्स और धोखा 2 की रिलीज डेट,स्टारकास्ट पर रखा सस्पेंस

मुंबई,एकता कपूर ने छोटे पर्दे हो या बड़े पर्दे पर हमेशा खुद को साबित किया है,टीवी सीरियल्स हो या फिल्म दर्शकों ने दोनों की हमेशा खूब सराहा है, 2010 में एलएसडी रिलीज हुई,जिसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर थी। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी,लव सेक्स और धोखा 2 की घोषणा के बाद से ही इस फिल्म को लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट बनी हुई हैं। अब बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित LSD2 की ऑफिशियल रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने एक कैप्शन भी शेयर किया है। फिल्म को दिबाकर बैनर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसके स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है। स्टारकास्ट के पहले ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है।

वेलेंटाइन डे के दिन फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है! फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार देखना होगा कि फिल्म के दूसरे पार्ट में क्या नया होगा।

लव, सेक्स और धोखा 2 रिश्तों की जटिलताओं की खोज करती है और इंटरनेट के युग में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। एक दिलचस्प प्लॉट और आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से, फिल्म प्यार, धोखा और टेक्नोलॉजी से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image