Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainment'Pushpa 2' बनी 2024 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, जानें...

‘Pushpa 2’ बनी 2024 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, जानें अब तक कितने दर्शकों ने देखी.

मुंबई, ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले प्लेटफॉर्म BookMyShow ने एक रिपोर्ट जारी की है. जिसके अनुसार अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म पुष्पा 2: द रूल 10.8 लाख दर्शकों ने देखी, इसी के साथ ही यह 2024 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई.

पुष्पा-2 बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

साल 2024 के खत्म होने से पहले मनोरंजन मंच बुकमाई शो ने बुकमाई शो थ्रोबैक नामक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें भारत और विश्व स्तर पर सिनेमाई रुझानों के साथ-साथ लाइव मनोरंजन उद्योग में तेजी का उल्लेख किया गया है. पुष्पा 2: द रूल, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की अगली कड़ी है, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये की कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.फिल्म 5 दिसंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बांग्ला और मलयाली भाषाओं में रिलीज हुई.

साल 2024 में इन फिल्मों को सबसे ज्यादा देखा गया

इस साल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में ‘स्त्री 2’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’, ‘कल्कि 2898 एडी’ (तेलुगु), ‘हनुमान’ (तेलुगु), ‘अमरन’ (तमिल), ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (तमिल), ‘देवरा’ (तेलुगु) और ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ (मलयाली) शामिल हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image