Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJaipur Accident News: जयपुर टैंकर हादसे में घायलों से मिले सचिन पायलट,...

Jaipur Accident News: जयपुर टैंकर हादसे में घायलों से मिले सचिन पायलट, जांच की उठाई मांग, एक्सीडेंट वाली जगह को लेकर बताई ये बात

Jaipur Accident News: जयपुर अजमेर हाईवे पर भांकरोटा में हुए टैंकर हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं. हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों का SMS अस्पताल में उपचार चल रहा है. इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.

सचिन पायलट ने उठाई हादसे की जांच की मांग

पीड़ितों से मुलाकात के बाद पायलट ने पत्रकारों से कहा, ‘यह दुखद व भयानक हादसा था. जिन लोगों की मौत हुई हैं उनके परिजनों को हम सांत्वना देते हैं. SMS अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा घायलों को बेहतरीन चिकित्सा प्रदान की जा रही है. हमें पूरी घटना और उसके कारणों की जांच अवश्य करनी चाहिए. किन कारणों से इतना बड़ा हादसा हुआ.?

सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत : पायलट

पायलट ने कहा कि आबादी व यातायात के साधन बढ़ने के साथ पूरे देश में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकारों को इस पर बहुत गंभीरता से ध्यान देना होगा कि हम सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image