Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentPushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने पुष्पा-2 की शूटिंग पूरी...

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने पुष्पा-2 की शूटिंग पूरी होने पर शेयर की पोस्ट, लिखी ये बात, पुष्पा-3 को लेकर दी हिंट

नई दिल्ली, तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी कर ली है, पुष्पा 2 पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. अर्जुन ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”पुष्पा का आखिरी दिन, आखिरी शॉट. पुष्पा का 5 साल का सफर पूरा हुआ. क्या सफर रहा.”

17 नवंबर को जारी हुआ था फिल्म का ट्रेलर

सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लॉन्च किया गया था. फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और संगीत टी-सीरीज ने दिया है.

रश्मिका ने पुष्पा-3 को लेकर कही ये बात

रश्मिका ने सोमवार को सेट पर अपने आखिरी दिन एक गाना शूट किया, जिसमें उन्होंने ‘पुष्पा’ सीरीज के संभावित तीसरे भाग का संकेत दिया. रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘बीते 7-8 वर्षों में पांच वर्ष इस सेट पर काम करने की वजह से यह फिल्म जगत में मेरा घर सा बन गया है और अंतत: यह मेरा आखिरी दिन था. बेशक अब भी बहुत काम बाकी है और जाहिर तौर पर तीसरा भाग भी है, लेकिन यह अलग तरह का अहसास था. मन बहुत भारी था ऐसा लगा जैसे यह खत्म हो रहा है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular