Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi ने फिर उठाई गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग, बोले-'आपको...

Rahul Gandhi ने फिर उठाई गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग, बोले-‘आपको लगता है अडानी आरोपों को स्वीकार करेंगे, सरकार उन्हें बचा रही’

नई दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग बुधवार को फिर उठाई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें बचा रही है. उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि अमेरिका में अडानी को हजारों करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में अभ्यारोपित किया गया है, ऐसे में उन्हें जेल में होना चाहिए.

इससे पहले, अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने मामले पर सफाई देते हुए बुधवार को कहा कि अरबपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (FCPA) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है. कंपनी का यह भी कहना है कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जाना शामिल है.

उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए : राहुल गांधी

इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ”क्या आपको लगता है कि अडानी अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकार करेंगे? आप किस दुनिया में रह रहे हैं? निश्चित तौर पर वह इनकार करेंगे. जैसा कि हमने पहले कहा है, उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

सरकार पर अडानी को बचाने का लगाया आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘छोटे-छोटे मामले में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जाता है. इन सज्जन को अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये (की अनियमितता) के लिए अभ्योरोपित किया गया है. इनको जेल में होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अडानी को बचा रही है. बता दें कि राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले भी अडानी की गिरफ्तारी की मांग की थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image