Wednesday, October 2, 2024
HomeNational Newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय गोवा दौरा प्रस्तावित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय गोवा दौरा प्रस्तावित

पणजी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर पणजी पहुंचेंगी. इस दौरान वह राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी और गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पणजी के आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और राज भवन में एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी. अपने तीन दिवसीय दोरे के दौरान मुर्मू बुधवार को मुर्मू राज भवन के दरबार हॉल में गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. इसके बाद में वह तटीय राज्य में संवेदनशील जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी. राष्ट्रपति बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में विधायकों को भी संबोधित करेंगी. गुरुवार को  मुर्मू उत्तरी गोवा में 17वीं सदी की पुर्तगाली संरचना फोर्ट अगुआड़ा का दौरा करेंगी.

राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन ओल्ड गोवा के चर्च बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस भी जाएंगी, जहां 16वीं सदी के संत फ्रांसिस जेवियर के अवशेष रखे गए हैं. राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौटने से पहले पोंडा में प्रसिद्ध शांतादुर्गा मंदिर भी जाएंगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments