Saturday, October 3, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायती राज चुनावों का ऐलान, 41 जिला परिषदों...

Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायती राज चुनावों का ऐलान, 41 जिला परिषदों और 457 पंचायत समितियों में होगा चुनाव

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत समितियों, जिला परिषदों और ग्राम पंचायतों के आम चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव से जुड़ी प्रमुख जानकारी साझा की।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश की 41 जिला परिषदों के 1403 वार्डों और 457 पंचायत समितियों के 8245 वार्डों में चुनाव होंगे। इसके अलावा 14,403 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव भी कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि चुनाव ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की व्यवस्था के तहत होंगे। जयपुर जिले में पंचायत चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, पहले चरण में जैसलमेर और फलौदी के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।

आयोग के अनुसार, चार जिलों की पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव दिसंबर में होंगे। इनमें चार जिला परिषदों के चुनाव 22 दिसंबर के बाद कराए जाने की जानकारी दी गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए 4 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें करीब 2 करोड़ 8 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। पंचायत चुनावों को लेकर संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image