Saturday, October 3, 2026
HomeIndiaएशियन गेम्स में भारत का 20वां गोल्ड: अमन सहरावत ने 57kg कुश्ती...

एशियन गेम्स में भारत का 20वां गोल्ड: अमन सहरावत ने 57kg कुश्ती में जीता स्वर्ण, क्रिकेट-गोल्फ-तीरंदाजी में भी भारत का जलवा

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना 20वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार वापसी करते हुए फाइनल में नॉर्थ कोरिया के हान चोंग सोंग को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भारत ने क्रिकेट, गोल्फ और तीरंदाजी में भी गोल्ड अपने नाम किया। जानिए एशियन गेम्स में भारत के गोल्डन प्रदर्शन की पूरी कहानी।

जापान। एशियन गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने उत्तर कोरिया के हान चोंग सॉन्ग को 11-7 से हराया।अमन के गोल्ड के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 हो गई है। शनिवार को यह भारत का चौथा गोल्ड है। इससे पहले भारत ने पुरुष क्रिकेट, गोल्फ और महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीते।

6-7 से पिछड़ने के बाद अमन ने पलटा मुकाबला

फाइनल में अमन की शुरुआत आसान नहीं रही। एक समय वह उत्तर कोरियाई पहलवान के खिलाफ 6-7 से पीछे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार अंक जुटाए और मुकाबला 11-7 से अपने नाम कर लिया।अमन का यह एशियन गेम्स में पहला गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में इसी 57 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड

इससे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान 192/6 तक ही पहुंच सका। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का लगातार दूसरा गोल्ड जीता।भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 61 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने 96 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

प्रणवी उर्स और कुमकुम मोहोद ने भी रचा इतिहास

भारत के लिए गोल्फ में प्रणवी उर्स ने महिला इंडिविजुअल गोल्फ में गोल्ड जीता। वहीं 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला इंडिविजुअल रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुमकुम ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया की ओ येजिन को हराकर गोल्ड जीता।इस तरह एशियन गेम्स के आखिरी दिन भारत के लिए कुश्ती, क्रिकेट, गोल्फ और तीरंदाजी से गोल्ड की बारिश देखने को मिली है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image