Thursday, October 29, 2026
HomeLatest NewsKargil Vijay Diwas 2024 : PM मोदी कल जाएंगे करगिल दौरे पर...

Kargil Vijay Diwas 2024 : PM मोदी कल जाएंगे करगिल दौरे पर ,शिंकुन ला सुरंग परियोजना का करेंगे पहला विस्फोट,जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और इस दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे.प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी.PMO के अनुसार, यह परियोजना लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी और पूरी होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी.

करगिल दिवस के मौके पर करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री 26 जुलाई को 25वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर, सुबह 9 बज कर लगभग 20 मिनट पर करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

”दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी”

पीएमओ ने कहा,”प्रधानमंत्री वस्तुतः शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी करेंगे.शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किमी लंबी दोहरी-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए निमू–पदुम–दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा.पीएमओ ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद, यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी.

सुरंग से होगा ये फायदा

बयान में कहा गया है,”शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image