Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsDelhi Rain: दिल्ली के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बारिश,IMD ने...

Delhi Rain: दिल्ली के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बारिश,IMD ने 28 जुलाई तक जारी किया बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश हुई.इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के अनुसार,राजधानी में गुरुवार सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक 10.1 मिमी बारिश हुई.

मौसम विभाग ने आज जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज दिन में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया.

28 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में गुरुवार तक के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. IMD ने राजधानी में 28 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 दर्ज किया गया, जो ‘मध्य़म’ श्रेणी में आता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image