Thursday, October 8, 2026
HomeLatest News15 अक्टूबर को PM मोदी से मिलेंगे Asian Games के मेडलिस्ट: भारत...

15 अक्टूबर को PM मोदी से मिलेंगे Asian Games के मेडलिस्ट: भारत ने जीते 85 पदक, 21 गोल्ड; 5 खिलाड़ियों ने लगाई मेडल हैट्रिक

एशियन गेम्स 2026 में 85 पदक जीतने वाले भारतीय मेडलिस्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को मुलाकात करेंगे। भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते। 5 भारतीय खिलाड़ियों ने तीन-तीन पदक जीतकर मेडल हैट्रिक लगाई।

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर होगी। IOA के सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी भारतीय दल के पदक विजेताओं से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन की सराहना करेंगे।आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने कुल 85 पदक अपने नाम किए। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

21 गोल्ड समेत 85 पदक जीते

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, बॉक्सिंग, शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और गोल्फ समेत कई खेलों में पदक हासिल किए।तीरंदाजी में भारत ने 5 गोल्ड समेत 9 पदक जीते। वहीं बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 पदक अपने नाम किए।क्रिकेट में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा हॉकी और कबड्डी में भी भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने चैंपियन बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

5 खिलाड़ियों ने जीते 3-3 मेडल

इस एशियन गेम्स में भारत के 5 खिलाड़ियों ने तीन-तीन पदक जीतकर मेडल हैट्रिक लगाई। वहीं 23 खिलाड़ियों ने दो-दो मेडल अपने नाम किए।सबसे ज्यादा डबल मेडल एथलेटिक्स में आए। इसके अलावा आर्चरी और शूटिंग में 5-5 खिलाड़ियों ने दो पदक जीते। स्क्वैश के 4 खिलाड़ियों ने भी दो-दो मेडल हासिल किए। गोल्फर प्रणवी उर्स ने भी दो पदक जीते।

PM मोदी पहले भी कर चुके हैं खिलाड़ियों से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करते रहे हैं। 9 अगस्त 2026 को उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के भारतीय मेडलिस्ट से अपने आवास पर मुलाकात की थी।अब एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से PM मोदी की मुलाकात 15 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image