PM Modi Plays Football: 2 दिवसीय सिक्किम दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह-सुबह गंगटोक में बच्चों के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेला. इसकी खूबसूरत तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स से शेयर की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, गंगटोक की एक सुहावनी सुबह सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं!.
4 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
पीएम मोदी सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. ये परियोजनाएं अवसंरचना, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है.
A football morning in Gangtok! We learnt, we played, we celebrated and above everything else, we enjoyed the game…. pic.twitter.com/rZ0jLey5u7
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
‘सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध’
प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से एक्सप्रेसवे का निर्माण और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के लिए गंगटोक में रिंग रोड का निर्माण शामिल है.’ उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में रोपवे और स्काईवे परियोजनाएं विचाराधीन हैं, जबकि अधिक पर्यटकों की आमद सुनिश्चित करने के लिए नाथुला में एक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा.
सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’
मोदी ने कहा, ‘सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ है. सरकार ‘एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट’ के लिए दृढ़ संकल्पित है.’ राज्य की जैव विविधता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, ‘सिक्किम में प्रकृति और संस्कृति जीवंत हो उठती हैं. राज्य की सड़कों की स्वच्छता और वायु की शुद्धता दर्शाती है कि यहां के लोग प्रकृति संरक्षण के सच्चे प्रतीक हैं.’
ये भी पढ़ें: 19,300 रुपए के लिए बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, तो बहन का कंकाल कंधे पर लाद बैंक पहुंचा बेबस भाई



