Friday, October 30, 2026
HomeIndiaIndia Pakistan Ceasefire: पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री, NSA,तीनों...

India Pakistan Ceasefire: पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री, NSA,तीनों सेनाओं के प्रमुख, CDS के साथ बनाई आगे की रणनीति

India-Pakistan Ceasefire: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, NSA अजित डोभाल, CDS जनरल अनिल चौहान, और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भाग लिया। यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की सहमति के 1 दिन बाद हुई और इसमें आगे की रणनीति, सीमा सुरक्षा और आशंकित खतरों से निपटने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

India Pakistan Ceasefire: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा शीर्ष अधिकारियों के साथ रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक सैन्य कार्रवाई रोकने पर भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बनने के एक दिन बाद हुई. मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख शामिल हुए.

पाकिस्तान ने फिर किया था सीजफायर उल्लंघन

भारत ने पाकिस्तान पर सहमति की शर्तों का उल्लंघन करने का शनिवार रात आरोप लगाया था और उससे इस तरह के उल्लंघन से बचने के लिए उचित कदम उठाने तथा स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया था. हालांकि स्थिति अब शांत हो गई है लेकिन कई सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग कई दिनों तक जारी रही गोलाबारी और ड्रोन संबंधी घटनाओं के कारण अब भी आशंकित हैं.

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने शनिवार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलेबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है. विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी’, पाकिस्तान से सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना ने दी बड़ी जानकारी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image