Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsIndia Pakistan Ceasefire: सीजफायर के बाद किन तीन मुद्दों पर भारत से...

India Pakistan Ceasefire: सीजफायर के बाद किन तीन मुद्दों पर भारत से बातचीत करना चाहता है पाकिस्तान, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया

सीजफायर के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद भारत से वार्ता के प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य की बातचीत में इन विषयों पर चर्चा हो सकती है, लेकिन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

India Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद भारत के साथ प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं और पड़ोसी देश के साथ भविष्य में होने वाली किसी भी वार्ता में इन पर चर्चा की जा सकती है. भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आसिफ ने ये बयान दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी निश्चितता के साथ कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के साथ ‘संघर्षविराम पर सहमत’ है लेकिन नई दिल्ली ने इसे एक सहमति बताया है.

भारत के साथ भूमि, वायु और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए शनिवार को बनी सहमति के बाद नई दिल्ली के साथ लंबित मुद्दों के समाधान के संबंध में सवाल पूछे जाने पर आसिफ ने यह टिप्पणी की. यह सहमति भारत एवं पाकिस्तान के बीच 4 दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रहने के बाद बनी.

आसिफ ने इन 3 मुद्दों का किया जिक्र

आसिफ ने कहा कि भारत के साथ संभावित वार्ता में सिंधु जल संधि (IWT), आतंकवाद और कश्मीर संबंधी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. एक टेलीविजन चैनल ने आसिफ के हवाले से कहा, ये 3 प्रमुख मुद्दे हैं जिन पर चर्चा हो सकती है. उन्होंने कहा, यदि संघर्षविराम से शांति का मार्ग प्रशस्त होता है तो यह स्वागत योग्य बात होगी.

‘समय बीतने के साथ शांति के अवसर पैदा हो सकते हैं’

आसिफ ने कहा, ‘समय बीतने के साथ शांति के अवसर पैदा हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि समानता पर आधारित शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व दक्षिण एशिया की प्रगति की कुंजी है. उन्होंने चीन, तुर्किये, अजरबैजान और खाड़ी साझेदारों सहित प्रमुख सहयोगियों और मित्र देशों से मिले कूटनीतिक समर्थन की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire: पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री, NSA,तीनों सेनाओं के प्रमुख, CDS के साथ बनाई आगे की रणनीति

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image