Wednesday, May 27, 2026
HomeIndiaपीएम मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्ष पर जताई...

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्ष पर जताई चिंता, बोले-‘सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता’

PM Modi On War: पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चिंता जताते हुए कहा कि सैन्य समाधान स्थायी नहीं हो सकता. उन्होंने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ बातचीत के बाद यह बात कही।

PM Modi On War: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ बातचीत के बाद ये बात कही

‘पूरी दुनिया एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है.’ उन्होंने कहा कि दुनिया में इस तनावपूर्ण स्थिति का प्रभाव हम सभी महसूस कर रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रिया इस बात पर सहमत हैं कि सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता. हम यूक्रेन और पश्चिम एशिया में स्थिर, टिकाऊ और दीर्घकालिक शांति का समर्थन करते हैं.’

‘ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा व्यापार और निवेश को नई ऊर्जा प्रदान करेगी’

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा व्यापार और निवेश को नई ऊर्जा प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के बाद भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों में एक नया स्वर्णिम अध्याय शुरू हो गया है.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया के चांसलर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे. भारत की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है.

ये भी पढ़ें: ‘बड़े भाई सम्राट चौधरी बिहार को देंगे नई दिशा’, निशांत कुमार बोले-‘नई सरकार के साथ रहेगा पूरा सहयोग’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image