Friday, November 20, 2026
HomeLatest NewsPali Accident: पाली में बड़ा सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर खाई में...

Pali Accident: पाली में बड़ा सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 घायल

राजस्थान के पाली जिले में केनपुरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक कार के सड़क किनारे खाई में गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के कोल्हापुर से थे.

कैसे हुआ हादसा ?

सांडेराव के थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि केनपुरा गांव के पास गुरुवार रात को उस समय यह घटना हुई जब कार में मौजूद 6 लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद जोधपुर से सिरोही जिले के शिवगंज जा रहे थे. उन्होंने बताया कि शिवगंज लौटते समय केनपुरा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से पलट कर नीचे खाई में गिर गई.

तेज रफ्तार रही हादसे की वजह

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबूराव (50), उनकी पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19) और बेटे संस्कार (17) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को सांडेराव कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image