Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsPakistan के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का टेस्ट करियर खतरे में, वेस्टइंडीज...

Pakistan के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का टेस्ट करियर खतरे में, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं हुआ चयन

कराची। पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए टीम में नहीं चुना गया है जिससे उनका टेस्ट क्रिकेट में भविष्य खतरे में पड़ गया है. शाहीन को 2024 की शुरुआत से पाकिस्तान के आखिरी 12 टेस्ट मैचों में से 8 मैच से या तो बाहर कर दिया गया या फिर उन्हें तथाकथित रूप से विश्राम दिया गया.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं मिला था मौका

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अभी तक 32 टेस्ट में 116 विकेट लिए हैं. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर खेले गए 2 टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था. तब चयनकर्ताओं ने स्पष्टीकरण दिया था कि वे उन्हें 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तरोताजा चाहते हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ इन खिलाड़ियों को भी नहीं मिला मौका

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन को मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने में कोई संकोच नहीं किया, जबकि उसी समय दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला चल रही थी. चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाज नसीम शाह, मीर हमजा, मुहम्मद अब्बास और आमिर जमाल को भी टीम में नहीं रखा जबकि वे दक्षिण अफ्रीका में खेली गई श्रृंखला में टीम का हिस्सा थे. पाकिस्तान इस श्रृंखला के दोनों मैच में हार गया था.

शाहीन और नसीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किया जा रहा तैयार

चयनकर्ताओं के एक करीबी सूत्र ने कहा कि शाहीन और नसीम दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार किया जा रहा है. सूत्र ने कहा, ”चयनकर्ता चाहते हैं कि शाहीन और यहां तक ​​कि नसीम भी चैंपियंस ट्रॉफी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें क्योंकि यह 50 ओवरों की प्रतियोगिता है और हम गत चैंपियन हैं.”

इस खबर को भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने बीजेपी को दिया बड़ा चैलेंज, बोले- ‘मैं चुनाव नहीं लडूंगा, अगर..’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image