Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJaipur में लो फ्लोर बस में रिटायर्ड IAS को कंडक्टर ने पीटा,...

Jaipur में लो फ्लोर बस में रिटायर्ड IAS को कंडक्टर ने पीटा, मारपीट का Video वायरल, JCTSL ने परिचालक को किया सस्पेंड

जयपुर में लो फ्लोर बस में रिटायर्ड IAS से कंडक्टर ने मारपीट कर दी. पूरा विवाद 10 रुपए के किराए और सही बस स्टॉप नहीं उतारने के कारण हुआ. कंडक्टर ने रिटायर्ड आईएएस को थप्पड़ मारे और लात घूंसे भी चलाए. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि अब इस पूरे मामले पर जेसीटीएसएल ने संज्ञान लेते हुए परिचालक( कंडक्टर) को निलंबित कर दिया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद ?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब बस परिचालक ने रिटायर्ड IAS रामधन मीणा को उनके स्टॉप कानोता पर नहीं उतारा और फिर नायला पहुंचने पर 10 रुपए और मांगने लगा. दोनों के बीच कहासुनी हुई. जो मारपीट में तब्दील हो गई. वीडियो में साफ दिखाई पड़ता है कि पहले परिचालक ने रिटायर्ड IAS को धक्का मारा. इसके बाद उन्होंने परिचालक को थप्पड़ जड़ दिया. फिर परिचालक ने रिटायर्ड IAS के साथ हाथापाई की. बस के अंदर दोनों ने एक दूसरे पर लात घूंसे भी बरसाए. सवारियों ने बीच-बचाव कर रिटायर्ड IAS को बचाया. इस घटना के बाद रामधन मीणा ने कानोता थाने में परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

परिचालक को JCTSL ने किया सस्पेंड

रिटायर्ड IAS से मारपीट मामले पर JCTSL ने संज्ञान लिया और परिचालक को सस्पेंड कर दिया. आदेश में कहा- घनश्याम शर्मा पुत्र श्री रामकिशन शर्मा परिचालक टोडी आगार के विरुद्ध बस में वरिष्ठ नागरिक यात्री के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत पर जांच कार्यवाही की जानी है. अतः परिचालक घनश्याम शर्मा को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबनकाल में इनका मुख्यावास बगराला आगार में किया जाता है. इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

इस खबर को भी पढ़ें : Pakistan के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का टेस्ट करियर खतरे में

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image