Thursday, May 28, 2026
HomeIndiaISI की नापाक साजिश का खुलासा, दिल्ली का मंदिर, सोनीपत का फेमस ढाबा...

ISI की नापाक साजिश का खुलासा, दिल्ली का मंदिर, सोनीपत का फेमस ढाबा और सैन्य कैंप थे निशाने पर

Delhi Terror Plot: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल की साजिश का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे के ढाबे और हरियाणा के सैन्य शिविर को निशाना बनाने की योजना थी।

Delhi Terror Plot: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मॉड्यूल के निशाने पर दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत राजमार्ग पर एक लोकप्रिय ढाबे थे. इतना ही नहीं हरियाणा में एक सैन्य शिविर पर हमले कराने की साजिश भी रची थी.

दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर को दहलाने की थी साजिश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिरफ्तार किए गए मॉड्यूल के 9 गुर्गों से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ने दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी की थी. उसने सोशल मीडिया के माध्यम से परिसर की तस्वीरें पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजी थीं.

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मॉड्यूल ने मंदिर में तैनात पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाने और दहशत फैलाने व व्यवधान पैदा करने के लिए कथित तौर पर गोलीबारी करने की साज़िश रची थी.

दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर ढाबे पर हमले का था प्लान

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के इरादे से दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर एक लोकप्रिय ‘ढाबे’ पर ग्रेनेड हमला करने का काम भी आरोपियों को सौंपा गया था. इस ढाबे पर रोजाना हजारों लोग आते हैं. इतना ही नहीं, हरियाणा के हिसार में एक सैन्य शिविर की भी रेकी की गई थी और क्षेत्र के वीडियो सीमा पार बैठे हैंडलर्स को भेजे गए थे. उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थाने भी हिट लिस्ट में शामिल थे।’

ये भी पढ़ें: विराट कोहली को कैसे किया शून्य पर आउट ? प्रिंस यादव ने खोला बड़ा राज


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image