Friday, May 8, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-Cricketविराट कोहली को कैसे किया शून्य पर आउट ? प्रिंस यादव ने...

विराट कोहली को कैसे किया शून्य पर आउट ? प्रिंस यादव ने खोला बड़ा राज

Prince Yadav On Virat Kohli Duck: तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने खुलासा किया कि विराट कोहली की दी हुई टिप्स का इस्तेमाल कर उन्होंने उन्हें शून्य पर आउट किया। प्रिंस ने बताया कि कोहली ने सलाह दी थी कि जब तक गेंद लेंथ से मूव करे, अपनी लेंथ न बदलें। उसी रणनीति पर अमल करते हुए उन्होंने विराट को बोल्ड कर दिया।

Prince Yadav On Virat Kohli Duck: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबले में RCB को हार का सामना करना पड़ा. IPL 2026 में यह आरसीबी की चौथी हार रही, लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा Virat Kohli के शून्य पर आउट होने और युवा गेंदबाज Prince Yadav की रही.

प्रिंस यादव ने बताया कैसे लिया विराट का विकेट ?

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, जब विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड किया. उन्होंने मैच के बाद बताया विराट कोहली ने मुझे एक ऐसी सलाह दी थी. जिसका इस्तेमाल कर मैंने विराट कोहली को ही बोल्ड कर दिया.

विराट की इस सीख का किया इस्तेमाल

प्रिंस ने मैच के बाद एक खुलासा कर चौंका दिया, उन्होंने बताया कि ‘पिछले मैच के बाद विराट भैया ने कहा था कि जब तक लेंथ से गेंद मूव कर रही हो, अपनी लेंथ मत छोड़ना. मैंने वही किया और विकेट मिल गया.’ यानी जिस टिप कोहली ने युवा गेंदबाज को दी थी, उसी का इस्तेमाल प्रिंस ने कोहली को आउट करने में किया.

46 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए कोहली

कोहली IPL में 46 पारियों के बाद जीरो पर आउट हुए. विराट आखिरी बार साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। वहीं, रनों का पीछा करते हुए साल 2017 के बाद कोहली पहली बार जीरो पर आउट हुए. 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेज करते हुए कोहली बिना खाता खोले आउट हुए थे.

ये भी पढ़ें: ‘मानसिक संतुलन खो बैठे हैं वो, गहलोत जी इलाज करवाइए’, गोविंद डोटासरा के आरोपों पर मदन दिलावर का पलटवार


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular