Thursday, May 28, 2026
HomeLatest News'मानसिक संतुलन खो बैठे हैं वो, गहलोत जी इलाज करवाइए', गोविंद डोटासरा...

‘मानसिक संतुलन खो बैठे हैं वो, गहलोत जी इलाज करवाइए’, गोविंद डोटासरा के आरोपों पर मदन दिलावर का पलटवार

Govind Dotasra Vs Madan Dilawar: पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. डोटासरा ने शिक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिस पर दिलावर ने पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा “मानसिक संतुलन खो बैठे हैं” और अशोक गहलोत को उनका इलाज करवाना चाहिए।

Govind Dotasra Vs Madan Dilawar: पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भ्रष्टाचार और घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए. इस पर दिलावर ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘डोटासरा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनका इलाज करवाना चाहिए.’

‘डोटासरा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, गहलोत जी इलाज करवाइए’

मंत्री दिलावर ने डोटासरा के आरोपों पर कहा कि ‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेरे मित्र हैं, लेकिन थोड़ा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. मैं माननीय अशोक गहलोत जी से निवेदन करूंगा कि उनको जल्दी मनोरोग चिकित्सालय में भर्ती कराकर उनका इलाज कराएं.’ क्यों कि डोटासरा द्वारा लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है.’

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कि स्काउट-गाइड सेवा नियम अभी बने ही नहीं हैं, इसलिए किसी प्रकार की राशि जारी नहीं की गई. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भुगतान हुआ ही नहीं तो गबन या भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि कुछ राशि जारी करने का प्रस्ताव जरूर था, लेकिन नियम नहीं बनने के कारण उसे रद्द कर दिया गया.’

डोटासरा ने लगाए थे ये आरोप

इससे पहले पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अध्यक्ष रहते हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड में करोड़ों रुपए का गबन सामने आया है. मंत्री जी के संरक्षण में चल रही संस्था में करोड़ों रुपए की गड़बड़ियां, धमकाकर अवैध वसूली, खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर होने और 2024 की भर्ती प्रक्रिया में धांधली के साक्ष्य सामने आ रहे हैं. हर दिन कांग्रेस और दूसरों को भ्रष्टाचार का प्रमाण-पत्र बांटने वाले मदन दिलावर जी को जवाब देना चाहिए कि जब वो स्वयं संस्था के अध्यक्ष हैं, तो फिर ये करोड़ों का गबन और गड़बड़ियां कैसे व किसके आदेश पर हुआ? क्या शिक्षा मंत्री बताएंगे कि कैंपों में अनियमितताएं और अधिकारियों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे किसके इशारे पर वसूले गए? मदन दिलावर जी के कारण भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था पहले ही बदहाल और भ्रष्टाचार में डूबी है. और अब हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड में भी घोटाला बेहद चिंताजनक है.

ये भी पढ़ें: कौन होगा पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री ? बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज नाम होगा फाइनल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image