Wednesday, June 10, 2026
HomeLatest Newsपीओके में बड़ा हादसा, पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, 21 जवानों...

पीओके में बड़ा हादसा, पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, 21 जवानों की मौत

Pakistan Army Helicopter Crash: पीओके के मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 21 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। सेना के अनुसार हादसा उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण हुआ। घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी गठित किया गया है।

Pakistan Army Helicopter Crash: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार को पाकिस्तान सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेना के अनुसार इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. दुर्घटना मुजफ्फराबाद के निकट हुई, जहां हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. जिसके चलते ये हादसा हो गया.

हादसे में कोई नहीं बचा जिंदा

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की. बयान में कहा गया मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तान सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 21 लोगों की मौत हो गई है.हादसे की सूचना मिलते ही बचाव और राहत दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया गया.

जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन

सेना ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया गया है. यह जांच समिति तकनीकी पहलुओं और अन्य संभावित कारणों की विस्तृत जांच करेगी ताकि हादसे की सटीक वजह सामने लाई जा सके. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. आईएसपीआर के अनुसार, सेना प्रमुख और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मृत सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सेना ने कहा कि इस कठिन समय में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है.

कुछ वर्षो में कई हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में सैन्य और सरकारी हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की कई घटनाएं सामने आई हैं. सितंबर 2025 में गिलगित-बाल्टिस्तान के डायमर जिले में तकनीकी खराबी के कारण सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 5 सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी.

इसके अलावा अगस्त 2025 में खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद जिले में खराब मौसम के चलते प्रांतीय सरकार का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस हादसे में दो पायलटों समेत चालक दल के 5 सदस्यों की मौत हुई थी. ताजा दुर्घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान के सैन्य विमानन बेड़े की सुरक्षा और तकनीकी रखरखाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: अवैध खनन की शिकायतों पर त्वरित एक्शन के निर्देश, खान एवं पेट्रोलियम विभाग की विशिष्ट शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 का निरीक्षण


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image