Wednesday, June 10, 2026
HomeLatest Newsअवैध खनन की शिकायतों पर त्वरित एक्शन के निर्देश, खान एवं पेट्रोलियम...

अवैध खनन की शिकायतों पर त्वरित एक्शन के निर्देश, खान एवं पेट्रोलियम विभाग की विशिष्ट शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 का निरीक्षण

राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 के निरीक्षण के दौरान खान एवं पेट्रोलियम विभाग की विशिष्ट शासन सचिव नम्रता वृष्णि ने अवैध खनन और परिवहन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जयपुर। राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निस्तारण के उद्देश्य से खान एवं पेट्रोलियम विभाग की विशिष्ट शासन सचिव नम्रता वृष्णि ने बुधवार को राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 के कॉल सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पोर्टल के ग्रीवांस एनालिसिस समरी डैशबोर्ड के माध्यम से विभागवार, विषयवार और जिलावार लंबित प्रकरणों के आंकड़ों की लाइव समीक्षा की। डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि पोर्टल पर खान एवं पेट्रोलियम विभाग से संबंधित कुल प्राप्त परिवादों में से विभाग की सक्रियता से 90.89 प्रतिशत परिवादों का निस्तारण किया जा चुका है।

कुछ विशिष्ट और गंभीर शिकायतों पर तुरंत संज्ञान

विशिष्ट शासन सचिव ने नॉट सेटिस्फाइड की श्रेणी में दर्ज मामलों पर निर्देश दिए कि परिवादियों से सीधे फोन पर बात कर उनकी समस्या की वास्तविकता को समझा जाए। विशिष्ट शासन सचिव ने इस दौरान प्राप्त कुछ विशिष्ट और गंभीर शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया। अजमेर के भिनाय ब्लॉक व बडली में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनिज परिवहन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजपुरा गांव में चारागाह भूमि पर बजरी का अवैध खनन की शिकायत पर सुनवाई कर परिवादी को राहत प्रदान की गई।

नम्रता वृष्णि ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर आने वाले हर परिवाद का संबंधित श्रेणी में ही दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन श्रेणियों में एक जैसी विषय-वस्तु आ रही है, वहां श्रेणियों का पुनर्गठन या पुनर्निर्धारण किया जाए। इसके साथ ही खान विभाग में आने वाली ऐसी शिकायतें जो पेट्रोलियम या अन्य सह-संबद्ध विषयों से संबंधित हैं। उन्हें तुरंत सही विभाग में ट्रांसफर करने की व्यवस्था को और सुचारू बनाया जाए।

कहां-कहां से आई सर्वाधिक शिकायतें

जिलावार शिकायतों की समीक्षा करते हुए विशिष्ट शासन सचिव ने देखा कि सर्वाधिक शिकायतें भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, अजमेर और पाली जिलों से प्राप्त हुई हैं। उन्होंने इन जिलों के खनिज अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों को पेंडिंग चल रहे मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। विशिष्ट शासन सचिव ने आवश्यक तकनीकी अपग्रेडेशन और रिपोर्टिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के संबंध में मौके पर ही दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं आईटी विंग के तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: ‘नेहरू के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता’, नरेन्द्र मोदी से तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image