Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsOdisha Bandh: बालासोर में कॉलेज छात्रा की मौत मामले में ओडिशा बंद,...

Odisha Bandh: बालासोर में कॉलेज छात्रा की मौत मामले में ओडिशा बंद, कांग्रेस समेत 8 पार्टियों का प्रदर्शन, जानें कितना असर

Odisha Bandh: ओडिशा में कॉलेज छात्रा की मौत के विरोध में कांग्रेस समेत 8 दलों द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद से जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। छात्रा ने यौन उत्पीड़न मामले में न्याय न मिलने पर आत्मदाह किया था। भुवनेश्वर, कटक सहित कई क्षेत्रों में सड़कें सूनी रहीं, रेल सेवाएं बाधित हुईं और बाजार, स्कूल बंद रहे।

Odisha Bandh: ओडिशा में कॉलेज की छात्रा की मौत की घटना के विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस और 7 अन्य राजनीतिक दलों की ओर से आहूत 12 घंटे के बंद के दौरान गुरुवार को सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा. छात्रा ने कथित यौन उत्पीड़न की घटना में न्याय न मिलने पर खुद को आग लगा ली थी.

बंद का कितना दिखा असर

भुवनेश्वर, कटक और राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कें सुनसान रहीं, कुछ वाहनों की आवाजाही देखी गई और जटनी, पुरी व भद्रक स्टेशन जैसे कुछ स्थानों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में सुबह 6 बजे से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था. इस दौरान बाजार, स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. हालांकि आवश्यक सेवाओं के लिए आवाजाही में छूट दी गई है.

तमाम पार्टियों के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

प्रदर्शनकारियों ने राज्य की राजधानी में कई मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी की, बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रा के लिए न्याय की मांग की. कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, माकपा (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), फॉरवर्ड ब्लॉक, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और राकांपा के नेता बंद को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे.

‘ओडिशा में BJP की सरकार बनने के बाद से महिलाएं सुरक्षित नहीं’

कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता रामचंद्र कदम ने कहा, ‘हम लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं क्योंकि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. राज्य में हर दिन कम से कम 15 महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार होता है और सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है.’ विपक्षी दलों ने बाजारों, परिवहन सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और बैंकों के अधिकारियों से बंद का समर्थन करने का अनुरोध किया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Free Bijli: चुनावी साल में नीतीश सरकार की एक और बड़ी सौगात, फ्री मिलेगी 125 यूनिट बिजली, जानें कब से लागू होगा फैसला

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image