Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsRoad Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक...

Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 2 घायल

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में वाणी-डिंडोरी मार्ग पर बुधवार रात कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे नहर में गिर गए। पुलिस और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया।

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भीषण हादसा हो गया. जहां एक कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे मिले.

पुलिस ने हादसे को लेकर दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात जिले के डिंडोरी कस्बे के निकट वाणी-डिंडोरी मार्ग पर एक पौधशाला के पास हुई जिसकी सूचना पुलिस को रात 11 बजकर 57 मिनट पर मिली. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे पाए गए. पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया.

हादसे में 7 की मौत, 2 घायल

पुलिस के अनुसार, इस सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Odisha Bandh: बालासोर में कॉलेज छात्रा की मौत मामले में ओडिशा बंद, कांग्रेस समेत 8 पार्टियों का प्रदर्शन, जानें कितना असर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular