Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsNEET Supreme Court Hearing: नीट-यूजी मामले पर सुनवाई टली,अब 18 जुलाई को...

NEET Supreme Court Hearing: नीट-यूजी मामले पर सुनवाई टली,अब 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है फैसला,जानें कोर्ट ने क्या कहा ?

नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि वह विवादों से घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर 18 जुलाई को सुनवाई करेगा.प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार और नीट-यूजी का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शीर्ष अदालत के 8 जुलाई के निर्देश के अनुसार अपना-अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है.

पीठ ने मामले पर क्या कहा ?

पीठ ने आगे कहा कि कुछ याचिककर्ताओं की पैरवी कर रहे वकीलों को केंद्र और NTA की ओर से दाखिल हलफनामों की प्रति अभी तक नहीं मिली है. इसी के साथ उसने मामले को 18 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया.

शीर्ष अदालत नीट-यूजी 2024 से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिनमें 5 मई को आयोजित इस परीक्षा में अनियमितताओं और कदाचार का आरोप लगाने वाली और नये सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular