Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsNarendra Modi Cabinet 2024: गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली मोदी मंत्रिमंडल में...

Narendra Modi Cabinet 2024: गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह, तीसरी बार शामिल करने के लिए दिया धन्यवाद

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्हें लगातार तीसरी बार मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया.अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

शेखावत ने संवाददाताओं से कहा ‘कि वह मोदी के नेतृत्व में एक टीम के हिस्से के रूप में काम करेंगे और सभी वादों को पूरा करेंगे तथा देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रह चुके शेखावत ने तीसरी बार मौका देने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया.उन्होंने संवाददाताओं से कहा,’प्रधानमंत्री जी ने मुझे लगातार तीसरी बार अपनी टीम में शामिल करके देश की सेवा करने का अवसर दिया है.हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक टीम के रूप में काम करेंगे और सभी वादों को पूरा करेंगे तथा देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे.’शेखावत जोधपुर से संसद के निचले सदन के लिए चुने गए हैं.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular