Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsMonsoon Update : मुंबई में 2 दिन पहले हुई मॉनसून की एंट्री,कई...

Monsoon Update : मुंबई में 2 दिन पहले हुई मॉनसून की एंट्री,कई इलाकों में झमाझम बारिश

नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को समय से पहले पहुंचने के बाद मुंबई में भी सामान्य से 2 दिन पहले रविवार को पहुंचा गया.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सामान्यतः मॉनसून 1 जून तक केरल और 11 जून तक मुंबई और 27 जून तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाता है.मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून के 15 मई को 31 मई तक पहुंचने की संभावना जताई थी.

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से मई के अंत में गुजरे चक्रवात रेमल ने मॉनसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया जिसके परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर में मॉनसून का आगमन समय से पहले हो गया है.

केरल में मॉनसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून और अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में 5 जून है.पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम, उत्तर-पश्चिम में सामान्य और देश के मध्य और दक्षिण प्रायद्वीप क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image