Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsMumbai Monorail: मुंबई में फिर बीच रास्ते में अटकी मोनोरेल, 17 यात्रियों...

Mumbai Monorail: मुंबई में फिर बीच रास्ते में अटकी मोनोरेल, 17 यात्रियों को निकाला गया बाहर

Mumbai Monorail: मुंबई में सोमवार सुबह वडाला के पास तकनीकी खराबी के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई। इसमें सवार 17 यात्रियों को करीब 45 मिनट बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरी ट्रेन से रवाना किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Mumbai Monorail: मुंबई में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण एक मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुक गई, जिसके बाद उसमें सवार 17 यात्रियों को निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच हुई.

45 मिनट बाद यात्रियों को निकाला जा सका बाहर

मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि किसी तकनीकी खराबी के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई. फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी मोनोरेल ट्रेन में भेज दिया गया है.

पिछले महीने भी 2 मोनोरेल बीच रास्ते में अटक गई थीं

मोनोरेल का संचालन संभाल रही ‘महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई. बता दें कि पिछले महीने भारी बारिश के दौरान शहर में अलग-अलग जगहों पर दो मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई थीं, जिसके बाद सैकड़ों यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: Emmy Awards 2025 Winners: एमी अवॉर्ड में ‘द स्टूडियो’ ने रचा इतिहास, बनी सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने वाली कॉमेडी वेब सीरीज

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular