Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsNo Handshake Controversy: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे…भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने...

No Handshake Controversy: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे…भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने से बौखलाया पाकिस्तान, ACC में दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या लगेगा जुर्माना ?

IND vs PAK Handshake Controversy: भारत-पाक एशिया कप मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) में शिकायत दर्ज कराई। PCB ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया और विरोधस्वरूप अपने कप्तान को पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं भेजा।

IND vs PAK Handshake Controversy: पाकिस्तान ने एशिया कप मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) में विरोध दर्ज कराया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार देर रात जारी किए गए एक बयान में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की 7 विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम के व्यवहार को खेल भावना के अनुरूप नहीं करार दिया.

पीसीबी ने अपने बयान में कही ये बात

पीसीबी के बयान में कहा गया, ‘टीम मैनेजर नवीद चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. इसे खेल भावना के प्रति अनुचित और खेल के खिलाफ माना गया. इसके विरोध में हमने अपने कप्तान को मैच के बाद के पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं भेजा.’

सूर्यकुमार ने हाथ नहीं मिलाने के फैसले के पीछे बताई थी ये वजह

इस संबंध में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा था कि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का निर्णय अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने का उनका तरीका है. कश्मीर में हुए कायराना हमले और उसके बाद मई में सीमा पार आतंकी ढांचे पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने थीं. ,यह मुकाबला एकतरफा रहा और भारत ने पाकिस्तान को खेल के हर विभाग में मात दी.

हाथ नहीं मिलाने पर क्या भारतीय टीम पर लगेगा जुर्माना?

आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैचों से पहले सिक्का उछालने के दौरान खेल भावना के अंतर्गत दोनों टीमों के कप्तानों के बीच हाथ मिलाना एक परंपरा है, लेकिन कोई नियम नहीं है. इसे खेल भावना से जोड़कर देखा जाता है. नियम नहीं होने के चलते भारतीय टीम पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से क्यों नहीं मिलाया, जीत के बाद खुद बताई वजह

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular