Saturday, July 4, 2026
HomeIndiaमॉनसून की एंट्री के बाद देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश,...

मॉनसून की एंट्री के बाद देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश, गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, जम्मू कश्मीर में लैंडस्लाइड

देशभर में मॉनसून सक्रिय होने से कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। गुजरात में बाढ़ जैसे हालात के बीच 19 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि महाराष्ट्र में जलभराव से बाजार प्रभावित रहे।

Monsoon 2026: राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों को छोड़ मॉनसून देश के बाकी जगहों में सक्रिय हो चुका है. कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित हुआ है. गुजरात में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

गुजरात में 19 लोगों का रेस्क्यू

गुजरात के जूनागढ़ जिले के मेंडरडा क्षेत्र में समधियाला गांव के पास बाढ़ के तेज बहाव में 4 वाहन फंस गए. सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी में मूसलाधार बारिश के बाद बाजार क्षेत्र में करीब 3 फीट तक पानी भर गया. जलभराव के कारण कई दुकानों को बंद करना पड़ा और लोगों को कमर तक पानी में चलकर सड़क पार करनी पड़ी. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

राजस्थान और मध्यप्रदेश में दिखा तेज बारिश का असर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी तेज बारिश का असर देखने को मिला. जहां सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में पानी भर गया, जिसके चलते मरीजों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा. मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित 26 से अधिक जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश दर्ज की गई. उज्जैन में एक युवक पुलिया पार करने की कोशिश के दौरान तेज बहाव में बाइक समेत बह गया. प्रशासन ने लोगों को उफनते नालों और पुल-पुलियों से दूर रहने की सलाह दी है.

जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश से लैंड स्लाइड

वहीं यूपी के करीब 20 जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिला. कानपुर स्थित GSVM मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव हो गया, जिससे पार्किंग में खड़ी कारें और बाइक आधी पानी में डूब गईं. वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण शनिवार सुबह भूस्खलन हुआ, जिसके चलते रामनगर-उधमपुर मार्ग को यातायात के लिए बंद करना पड़ा. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें: खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, अमेरिका मुर्दाबाद के लगाए नारे, नहीं पहुंचे मुजतबा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image