Saturday, May 30, 2026
HomeIndiaManipur : अपराधों में शामिल लोगों को दी जाए कड़ी सजा -...

Manipur : अपराधों में शामिल लोगों को दी जाए कड़ी सजा – एनईएसओ

शिलांग। पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र निकायों के संगठन ‘द नॉर्थ-ईस्ट ऑर्गेनाइजेशन’ (एनईएसओ) ने शुक्रवार को कहा कि हिंसाग्रस्त मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने और दुष्कर्म करने के आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दी जानी चाहिए। एनईएसओ के अध्यक्ष सैमुअल बी. जिर्वा ने मणिपुर में विभिन्न मूल समुदायों से सदियों पुराने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए भाईचारा और शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

जिर्वा ने कहा हिंसा प्रभावित मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने और बलात्कार में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा यह तथ्य कि इन महिलाओं को सबसे घृणित तरीके से यातना और अपमान सहना पड़ा, सही सोच वाले हर व्यक्ति के शरीर में सिहरन पैदा करने के लिए पर्याप्त है। महिलाओं पर हमले को ‘अपमानजनक, बर्बर और अमानवीय’ करार देते हुए एनईएसओ अध्यक्ष ने कहा कि ये अपराध सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image