Thursday, April 30, 2026
HomeIndiaपश्चिम बंगाल में बंपर मतदान के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान,...

पश्चिम बंगाल में बंपर मतदान के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, फिर से सरकार बनाने का दावा, एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद फिर सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताते हुए एग्जिट पोल पर सवाल उठाए और चुनाव प्रक्रिया में केंद्र व एजेंसियों की भूमिका पर आरोप लगाए।

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरा होने के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने फिर से सरकार बनाने का दावा किया है. हम मां माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्र सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और बाहरी नेताओं ने मिलकर बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की.उन्होंने कहा कि ‘पूरी मशीनरी’ का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जनता ने वोट के जरिए इसका जवाब दे दिया.

मतदाताओं का जताया आभार

ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल के मां, माटी, मानुष को बहुत-बहुत धन्यवाद. आप सबके प्रति मैं कृतज्ञ हूं क्योंकि इतनी धूप में और इतने अत्याचार झेलकर आप लोगों ने जिस हिसाब से वोट दिया है, उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं.

एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि कुछ मीडिया संस्थानों के जरिए गलत माहौल बनाने और लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश की गई, जैसा पहले 2016 और 2021 में भी देखने को मिला था. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से अपील की कि वे मतगणना तक पूरी तरह सतर्क रहें. काउंटिंग सेंटर पर निगरानी बनाए रखें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.

ईवीएम से छेड़छाड़ की जताई आशंका

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी को लेकर आशंका जताई और कहा कि उन्हें स्टोरेज से काउंटिंग हॉल तक ले जाते समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. उन्होंने किसी भी संभावित छेड़छाड़ से इनकार नहीं किया जा सकता.’

जनता का समर्थन उनके साथ

ममता बनर्जी ने समर्थकों से संयम बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील की. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उनके साथ है और अंतिम परिणाम भी उनके पक्ष में आएंगे. कुल मिलाकर, मतदान के बाद ममता बनर्जी ने जहां एक ओर अपनी जीत का भरोसा जताया, वहीं दूसरी ओर चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. अब सबकी नजर 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है.

ये भी पढ़ें: चेहरे पर केक लगाने पर 3 दोस्तों की हत्या करने वाले जीतू सैनी का एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner