Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsindiGO में टिकट बुकिंग के समय नहीं पूछा जाएगा स्त्री है या...

indiGO में टिकट बुकिंग के समय नहीं पूछा जाएगा स्त्री है या पुरूष, कंपनी देने जा रही ये नया विकल्प

नई दिल्ली, विमानन कंपनी इंडिगो समावेशिता को बढ़ावा देने के बड़े प्रयासों के तहत जल्द ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए स्त्री-पुरूष तटस्थ ‘एमएक्स’ का विकल्प पेश करेगी. यानी इसमें यह नहीं पूछा जाएगा कि टिकट बुकिंग करने वाला स्त्री है या पुरूष. इसके अलावा, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन का लक्ष्य अपने यहां नियुक्त विकलांग व्यक्तियों की संख्या को दोगुना करना है.इंडिगो की घरेलू बाजार में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

कंपनी बुकिंग के समय देगी एमएक्स का विकल्प

इंडिगो के समूह मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुखजीत एस पसरीचा ने पीटीआई को बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के लिए बुकिंग के समय ‘एमएक्स’ विकल्प पेश करेगी और इससे उन ट्रांसजेंडरों को एक विकल्प मिलेगा जो अपनी पहचान नहीं बताना चाहते हैं.फिलहाल, बुकिंग प्रक्रिया के दौरान एयरलाइन की वेबसाइट पर ‘पुरुष’ और ‘महिला’ विकल्प उपलब्ध हैं.एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा पहले से ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए ‘एमएक्स’ विकल्प देते हैं.

LGBTQ प्लस समुदाय के लिए की कई पहल

पसरीचा ने कहा कि इंडिगो ने ‘LGBTQ प्लस’ समुदाय के लिए कई पहल को लागू किया है, जिसमें समुदाय से जुड़े लोगों की भर्ती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल हैं. उनके अनुसार एलजीबीटीक्यू प्लस व्यक्तियों की लगातार भर्ती हो रही है और वे एयरलाइन में उड़ान सहित विभिन्न कार्यों में काम कर रहे हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image