Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsPakistan में 2 भीषण सड़क हादसों में 37 लोगों की मौत, कई...

Pakistan में 2 भीषण सड़क हादसों में 37 लोगों की मौत, कई लोग घायल, घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी

इस्लामाबाद/कराची, पाकिस्तान में रविवार का दिन हादसों के नाम रहा,जहां दो बड़े सड़क हादसे हो गए. इन दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 11 श्रद्धालुओं सहित कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए.

पहले हादसे में 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान में पहली दुर्घटना उस दौरान हुई जब ईरान से 70 शिया जायरीन को लेकर आ रही बस बलूचिस्तान प्रांत में मकरान तटीय राजमार्ग से रास्ता भटक गई थी. इन श्रद्धालुओं को पंजाब की ओर जाना था.मकरान तटीय राजमार्ग 653 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है जो पाकिस्तान के अरब सागर तट के साथ सिंध प्रांत के कराची से बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर तक फैला हुआ है.पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में भी 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. ज्यादातर लोग लाहौर या गुजरांवाला के निवासी थे.जिला आयुक्त (डीसी) लासबेला हुमैरा बलोच के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.

दूसरे हादसे में 26 लोगों की मौत

सबसे बड़ी निजी एम्बुलेंस सेवा चलाने वाली एधी फाउंडेशन के कमर नदीम ने बताया कि पाकिस्तान में दूसरी दुर्घटना उस दौरान हुई जब पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 35 लोगों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी. इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई.

स्थानीय लोग निकाल रहे बस से शव

उन्होंने पीटीआई को बताया, ”इस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हैं.”सूत्रों के अनुसार, इस हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोग बस से शवों को निकाल रहे हैं, जबकि पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं.

मृतकों में बच्चे,महिलाएं और पुरुष शामिल

सधनोती के उपायुक्त उमर फारूक ने बताया कि मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं और ये सभी सधनोती जिले के निवासी थे. ये दुर्घटनाएं पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को ले जा रही एक अन्य बस के ईरान में दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ ही दिनों बाद हुई हैं. इस हादसे में 35 लोग मारे गए थे और 15 घायल हुए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image