Monday, June 29, 2026
HomeLatest Newsजयपुर के आमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, 3...

जयपुर के आमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

जयपुर के आमेर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Amer Building Collapse : जयपुर। राजधानी जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image