Tuesday, October 20, 2026
HomeLatest Newsपंचायती राज चुनाव में भाजपा की जीत से ग्रामीण विकास को मिलेगी...

पंचायती राज चुनाव में भाजपा की जीत से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति: मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत से गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती मिलेगी। उन्होंने ग्रामीण मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस की कथित कट-कमीशन संस्कृति को समाप्त करने की अपील की। मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए गांवों का विकास जरूरी है। ग्रामोत्थान से ही राष्ट्रोत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा। भाजपा ने इसी उद्देश्य के साथ ग्राम संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें ग्रामीण विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार का प्रयास है कि केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। इसके लिए ईमानदार और समर्पित जनप्रतिनिधियों का चुनाव जरूरी है, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

बुनियादी सुविधाओं और रोजगार पर जोर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। इसके साथ ही किसानों की समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन, ग्रामीण उद्योग और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ने से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और शहरों पर उनकी निर्भरता भी कम होगी।

राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और आमजन के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। विकास योजनाओं में पारदर्शिता, कार्यों की गुणवत्ता और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर राजस्थान को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image