Monday, November 9, 2026
HomeCrime Newsबूंदी में दिवाली पर दर्दनाक हादसा, कांच के गिलास में पटाखा फोड़ने...

बूंदी में दिवाली पर दर्दनाक हादसा, कांच के गिलास में पटाखा फोड़ने से 12 साल के बच्चे की मौत

बूंदी के नानकपुरिया गांव में दिवाली पर पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 12 वर्षीय साजन की मौत हो गई। कांच के गिलास में रखा पटाखा फटने से उसके टुकड़े बच्चे के पेट में जा घुसे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले में दिवाली के दिन पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 12 साल के बच्चे की जान चली गई। सदर थाना क्षेत्र के रामगंजबालाजी इलाके के नानकपुरिया गांव में साजन घर के बाहर पटाखा चला रहा था। उसने पटाखे को कांच के गिलास में रख दिया। इसी दौरान पटाखा फट गया और गिलास टूटकर बिखर गया। कांच के टुकड़े बच्चे के पेट में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन तुरंत साजन को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया।

यह खबर भी पढ़ें:-धौलपुर में कुएं में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, मां को पुलिस ने सुरक्षित बचाया

घर के बाहर पटाखा चलाते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त बच्चे का बड़ा भाई घर के अंदर था, जबकि साजन बाहर पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान कांच के गिलास में रखा पटाखा अचानक फट गया। विस्फोट के कारण गिलास के टुकड़े साजन के पेट में जा लगे।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, कोतवाली प्रभारी रमेश आर्य और सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पिता बोले, बेटे को घायल देखकर अस्पताल लेकर दौड़े

साजन के पिता ने बताया कि उन्हें हादसे के बारे में पहले जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने पर वे भागकर मौके पर पहुंचे। बेटे को घायल हालत में देखकर तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पिता के मुताबिक, घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला।

यह खबर भी पढ़ें:-कैंसर मरीजों को बड़ी राहत! आज से दवाएं हुईं सस्ती, कीमतों में 96% तक कटौती

आर्थिक सहायता देकर परिवार को बंधाया ढांढस

बताया जा रहा है कि साजन का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसकी मां घर-घर जाकर मांगने का काम करती है। परिवार की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने बच्चे के पिता को आर्थिक सहायता राशि सौंपी।

भरत शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दिवाली जैसे त्योहार पर इस तरह का हादसा बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद परिवार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image