Monday, November 9, 2026
HomeCrime Newsबेंगलुरु में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,...

बेंगलुरु में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक की कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह

बेंगलुरु में पत्नी और उसके प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप है। दोनों ने मौत को हार्ट अटैक बताकर छिपाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने मौत को हादसा बताने की कोशिश की। परिवार को बताया गया कि पति बाथरूम में फिसलकर गिर गया था और हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने भी इसे अप्राकृतिक मौत का मामला मानकर जांच शुरू की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें:-दिवाली पर आग की घटनाओं के बाद मुंबई में बड़ा फैसला, 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई पटाखों पर प्रतिबंध

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की दी थी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को मृतक के भाई ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई बाथरूम जाते समय फिसलकर गिर गया था। इसके बाद हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु रिपोर्ट (UDR) दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में मामला सामान्य मौत का लग रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और मौत के पीछे की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू हुई।

पूछताछ में प्रेमी ने खोला हत्या का राज

जांच के दौरान 5 नवंबर को पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में उसने मृतक की पत्नी के साथ संबंध होने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, मृतक को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। उसने इस संबंध को लेकर दोनों को चेतावनी भी दी थी।

पुलिस का कहना है कि मृतक को अपने रिश्ते में बाधा मानते हुए पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या की साजिश रची। आरोप है कि 12 अक्टूबर की सुबह दोनों ने मिलकर गला घोंटा और नाक-मुंह दबाकर उसकी जान ले ली।

यह खबर भी पढ़ें:-बूंदी में दिवाली पर दर्दनाक हादसा, कांच के गिलास में पटाखा फोड़ने से 12 साल के बच्चे की मौत

पत्नी ने भी पूछताछ में स्वीकार की भूमिका

हत्या के बाद आरोपियों ने इसे प्राकृतिक मौत दिखाने के लिए बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक की कहानी सुनाई। इससे परिवार और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। 6 नवंबर को पुलिस ने डोड्डाथोगुरु स्थित घर से मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने भी वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के मामले को हत्या के केस में बदल दिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image