भाई दूज 2026: दीपोत्सव का पांच दिवसीय पर्व इस बार तिथि के अंतर के चलते छह दिनों तक मनाया जा रहा है। धनतेरस, रूप चौदस और दिवाली के बाद अब गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और भाई दूज की तैयारियां चल रही हैं। पंचांग में तिथि के अंतर के कारण इन त्योहारों की तारीख को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। खासतौर पर भाई दूज 10 या 11 नवंबर को मनाई जाएगी, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। धर्माचार्यों के अनुसार, इस बार भाई दूज मनाने के लिए 11 नवंबर का दिन अधिक शुभ रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें:-Dev Uthani Ekadashi 2026: 20 नवंबर से गूंजेगी शहनाई, चार महीने बाद शुरू होंगे शादी-ब्याह, जानें शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट 10 नवंबर को
दिवाली के अगले दिन पड़वा पर कुछ लोग गोवर्धन पूजा कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर स्थानों पर सामूहिक आयोजन 10 नवंबर को होंगे। इस दिन घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की जाती है।
मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव भी मनाया जाएगा। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे और बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कई जगह सामूहिक पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
भाई दूज 10 या 11 नवंबर, किस दिन मनाना उचित?
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाई जाती है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
इस बार द्वितीया तिथि दो दिनों तक रहने के कारण त्योहार की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 10 नवंबर मंगलवार को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर बुधवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी।
धर्माचार्य नरेंद्र नागर के अनुसार, ऐसी स्थिति में उदया तिथि को आधार मानते हुए भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाना शास्त्रसम्मत रहेगा। इसी दिन त्योहार मनाना अधिक फलदायी माना गया है।
भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों को तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना कर सकेंगी।
भाई दूज 2026: तिलक का शुभ समय
यह खबर भी पढ़ें:-करवा चौथ 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय और व्रत की विधि
दोपहर 1:13 से 3:23 बजे तक
11 नवंबर 2026, बुधवार
इस दिन कायस्थ समाज की ओर से यम द्वितीया का पर्व भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम और दवात की पूजा करने की परंपरा है।



