Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsKarauli Accident News: करौली में कार और बस के बीच भीषण भिड़ंत,...

Karauli Accident News: करौली में कार और बस के बीच भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 लोगों की मौत, 15 घायल

राजस्थान के करौली में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया है. जहां बस और कार की भिड़ंत में 5 की मौत, यह हादसा करौली-गंगापुर रोड पर सलेमपुर गांव के पास हुआ. जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के हैं और कैलादेवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे. हादसे में बस में सवार 15 यात्री भी घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी ये जानकारी

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश मीना ने बताया, “करौली गंगापुर मार्ग पर एक कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है. सभी एक ही परिवार के हैं. पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार वे कैलादेवी में दर्शन कर लौट रहे थे. बस में सवार 15 लोग घायल हुए हैं.”

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

एक्सीडेंट में मारे गए कार सवार लोगों की पहचान नयन देशमुख, प्रीती भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख, अनीता देशमुख के रूप में हुई है. जो इंदौर के निवासी बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने हादसे को लेकर दी जानकारी

कुडगांव की थानाधिकारी रुक्मणी गुर्जर ने बताया कि सभी मृतक मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे. वे कैला देवी मंदिर से निकलकर दौसा के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जा रहे थे.यह घटना कैला देवी मंदिर से निकलने के बमुश्किल आधे घंटे बाद हुई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘आज उनके परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image