Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsKotputli Borewell Accident: बोरवेल में फंसी चेतना को अब तक नहीं निकाला...

Kotputli Borewell Accident: बोरवेल में फंसी चेतना को अब तक नहीं निकाला जा सका बाहर, देसी जुगाड़ फेल, अब इस तरह से रेस्क्यू का प्रयास

कोटपूतली के सरुंड थाना क्षेत्र में बोरवेल में फंसी साढ़े 3 साल की चेतना को 42 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है. बच्ची को बाहर निकालने के लिए SDRF और NDRF ने मोर्चा संभाल रखा है. अब रेस्क्यू में ली जा रही पाइलिंग मशीन की मदद. अब बच्ची को बोरवेल के समांतर सुरंग खोद कर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

काम नहीं आया देसी जुगाड़

मंगलवार को बच्ची को देसी जुगाड़ की मदद से बाहर निकालने की कोशिश की गई. जहां बच्ची को रिंग में फंसाकर ऊपर खींचने का प्रयास किया गया. लेकिन 15 फीट तक ऊपर खींचने के बाद मिट्टी धंस गई. और बच्ची को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली.

CCTV में नजर नहीं आ रही बच्ची की हरकत

बोरवेल में बच्ची का मूवमेंट देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लटकाए गए थे. जिसमें बच्ची का मूवमेंट दिख रहा था और रोते हुए भी सुनाई दे रही थी. लेकिन अब सीसीटीवी में बच्ची का कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है. ना ही रोने की आवाज सुनाई दे रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image