Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsKalindi Express: कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश, ट्रैक...

Kalindi Express: कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश, ट्रैक पर रखे LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन

कानपुर, कानपुर जिले में बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पास प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के चालक ने पटरी पर अज्ञात लोगों द्वारा रखा गया रसोई गैस सिलिंडर देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

घटना को लेकर पुलिस ने बताई ये बात

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) हरीश चंद्र ने सोमवार को यहां बताया कि 8/9 सितंबर की दरमियानी रात को प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के चालक ने बिल्हौर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले पटरी पर एक रसोई गैस सिलिंडर रखा देखा.उन्होंने कहा कि चालक ने सिलिंडर देखकर आपातकालीन ब्रेक लगा दिया, मगर ट्रेन की टक्कर सिलेंडर से हो गई और वह थोड़ी दूर जाकर रुक गई और सिलेंडर भी उछलकर दूर जा गिरा.

सिलेंडर फटने से हो सकता था बड़ा हादसा

अधिकारी ने कहा कि गनीमत रही कि सिलेडर इंजन में फंसकर फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. साथ ही अचानक आपातकालीन ब्रेक लगने से ट्रेन पटरी से उतर भी सकती थी. ट्रेन करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही और जांच के लिए इसे फिर से बिल्हौर स्टेशन पर रोका गया.

घटनास्थल पर मिली कई संदिग्ध चीजें

चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.मामले को सुलझाने में उनकी मदद के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी मामले की जांच कर रहा है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास क्षतिग्रस्त सिलेंडर के अलावा पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस सहित कई संदेहास्पद चीजें भी बरामद की गई है.

पुलिस ने जांच की शुरू

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने ट्रेन को पटरी से उतारने के इरादे से गैस सिलेंडर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री पटरियों पर रखी थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image